सबकी खबर , पैनी नज़र

September 26, 2026 6:59 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 26, 2026 6:59 pm

पाक कश्मीर को भूलकर पीओके लौटाने पर विचार करे, तभी वहां आएगा सुख-चैन – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

भारत का पानी भारत के खेतों के लिए  पाकिस्तान को पानी देने के लिए नही – अनिल विज

लगातार चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस, चुनाव आयोग की प्रक्रिया में बाधा डालना उचित नहीं – अनिल विज

चण्डीगढ:पवन चोपड़ा, हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर भूलकर अपनी कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से यानि पीओके को वापिस करने पर विचार करना चाहिए। क्योंकि जब तक पाकिस्तान कश्मीर-कश्मीर बोलता रहेगा तब तक वहां पर सुख-चैन नहीं आएगा। इसके अलावा, विज ने पानी के मुददे पर कहा कि भारत का पानी भारत के खेतों के लिए हैं। वहीं, विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि लगातार हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है।
पत्रकारों द्वारा आज यूएनओ में एक बार फिर पाकिस्तान ने कश्मीर पर अपना अधिकार जमाया है। इस  बारे  ऊर्जा मंत्री ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूल जाना चाहिए। कश्मीर की जनता ने अपनी सरकार चुनी और तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भी उसी विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। जिस पर हिन्दूस्तान की 565 विरासतों ने किए थे, जो पूरे कश्मीर के लिए थे। विज ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूल कर कश्मीर का टुकड़ा भी वापिस करने पर विचार करना चाहिए और जब तक पाकिस्तान कश्मीर कश्मीर बोलता रहेगा तब तक वहां सुख चौन नहीं आयेगा।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि भारत ने अगर पाकिस्तान का पानी रोका तो वो ‘‘एक्ट ऑफ वार’’ होगा। जिस पर विज ने कहा कि पानी भारत का है और जब भी संधियाँ हुई थी वो गलत हुई थी और भारत अपने खेतों को पानी देगा न कि पाकिस्तान को। विज ने कहा कि हमारे खेत प्यासे रहे और पानी पाकिस्तान में जाता रहेे, ये हमे बर्दाश्त नहीं है।
कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि स्कूल से फेल होने वाला बच्चा घर आकर रोता ही है, ये प्रदेश-पे-प्रदेश हारते जा रहे है और 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने बताया कि सभी मतदाता ठीक हो, गलत मतदाताओं को निकाला जाए ताकि कोई भी गलत वोट न कर पाए, यही चुनाव आयोग का काम है। परंतु विपक्ष चुनाव आयोग के काम पर बाधा डाल रहा है। अगर कोई गलती है तो उसको ठीक करने के लिए 1 महीने का टाइम देना चाहिए और पूरी प्रक्रिया तैयार हो रही है। लेकिन कांग्रेस को सिर्फ इसी बात का दुख है कि ‘‘हाय अम्मा हम हार गए’’।