सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 1, 2026 8:09 am

चुनाव आते ही महिला सम्मान निधि के नाम पर फिर महिलाओं से धोखा करना चाह रही है सरकार: जयराम ठाकुर

पहले विधानसभा के चुनाव के समय फ़ॉर्म भरवाए अब लोक सभा के चुनाव के समय फ़ॉर्म भरवा रही है सरकार

एक भी महिला को सम्मान निधि नहीं मिली है लेकिन हर जगह पोस्टर नज़र आ रहे हैं

चुनाव के ठीक पहले ही क्यों कांग्रेस को क्यों याद आती है महिला सम्मान निधि

अस्पताल में मरीज़ भटक रहे हैं सरकार को कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं से छल कर रही है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव के समयप्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के नाम पर फ़ॉर्म भरवाए गए उसी प्रकार इस बार के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस सरकार महिलाओं से सम्मान निधि के नाम पर फिर से फ़ॉर्म भरवा रही है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है अब प्रदेश के लोग इनके झाँसे में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के लोग लोक सभा के चुनाव में कांग्रेस की कारगुजारियों का करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान निधि के जो फ़ॉर्म भरवाए गए थे उन फॉर्म्स का क्या हुआ और चुनाव आते ही कांग्रेस को महिला सम्मान निधि की याद क्यों आती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिला सम्मान निधि के न तो नियम स्पष्ट हैं और न ही कोई अधिसूचना जारी हुई है। सबसे हैरानी की बात ये है कि दो हफ़्ते पहले पारित बजट में भी इस योजना का कोई ज़िक्र नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि सरकार इस योजना को कैसे शुरू करेगी और कौन से लोग इसजनहित के कामों पर धन राशि ख़र्च करे तो ज़्यादा बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार के किसी भी झूठ-फ़रेब में हिमाचल के लोग आने वाले नहीं हैं। हर हिमाचली यह जानता है कि कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आयी है औरझूठ बोल कर ही सत्ता में बने रहना चाहती है। इसलिए इस बार प्रदेश के लोग कांग्रेस को उसके हर झूठ का सही जवाब देने वाले हैं। लोक सभा में बीजेपी हर बूथ से बढ़त देकर बीजेपी के चारों प्रत्याशी को विजई बनाएगी।ध्वस्त हो गई है स्वास्थ्य व्यवस्था और आँख मूँद कर बैठी है सरकारनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर हैं। अन्य सामान्य ऑपरेशन बंद हो गए हैं।लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है और दर-दर भटकने को मज़बूर हो रहे हैं। माँगें न माने जाने पर डॉक्टर और भी रणनीति बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन सरकार आँख मूँद कर बैठी है। सरकार की इस नाकामी से लोगों की जान पर बन आयी है।आज तकप्रदेश में ऐसी सरकार किसी ने नहीं देखी है जिसको किसी भी चीज से फ़र्क ही नहीं पड़ता है।सरकार जल्दी सेजल्दी स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करे।