सबकी खबर , पैनी नज़र

October 12, 2026 5:59 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 12, 2026 5:59 pm

महात्मा गांधी जयंती पर शिमला में निकाली गई प्रभात फेरी

भजनों के माध्यम से दिया गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश का प्रसार

शिमला, 2 अक्तूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सुबह शिमला में सीटीओ चौक से शेरे पंजाब होते हुए रिज मैदान तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति एवं गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया गया। प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एसडीएम शिमला शहरी सन्नी शर्मा, तहसीलदार शिमला शहरी नारायण वर्मा, डीएसपी विक्रम चौहान सहित सर्वोदय बाल आश्रम रॉकवुड के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रभात फेरी के माध्यम से उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, सद्भाव और स्वच्छता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।