सबकी खबर , पैनी नज़र

August 26, 2026 1:41 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 26, 2026 1:41 pm

कांग्रेस सरकार का काम केंद्र के सकारात्मक एजेंडो को बाधित करना :- राजीव बिंदल

सिरमौर/सोलन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने ग्राम केंद्र कोलर, नाहन विधानसभा क्षेत्र में लोक सभा प्रचार अभियान में भाग लिया।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन के अंतगर्त, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भाजपा सरकार ने सीआरपीएफ सेंट्रल रोड फंड का पैसा दिया, वो पैसा भी इस सरकार ने गोल कर दिया। हर केंद्र के सकारात्मक एजेंडो को यह सरकार बाधित करने का प्रयास करती हैं जब से यह सरकार सत्ता में आई तब से एक भी विकास कार्य नहीं कर पाइ है। इस सरकार ने केवल मात्र रोना-रोने का और केंद्र को कोसने का कार्य किया हैं।

उन्होंने सरकार पर अरोप लगाया कि इन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक भी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर, सरकारी दफ्तर एक भी ईंट, बिजली का एक काम इस सरकार ने नहीं किया। इस सरकार ने कोई संस्थान खोलना तो दूर बल्कि 1500 संस्थानों को बंद करने का काम किया हैं। जिसके कारण प्रदेश की जनता त्रस्त हैं।

प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 16 महीने में 25,000 करोड़ का कर्ज हिमाचल प्रदेश पर चढ़ा दिया है। आज प्रदेश में चुनाव चला हुआ जिसके दौरान कांग्रेस सरकार ने 6200 करोड़ रूपये का कर्ज अभी दो दिन पहले ही लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी निकम्मी सरकार चलनी चाहिए या नहीं।
उन्होंने प्रदेश की वर्तमान सरकार को 70 साल के इतिहास में अभीतक की सबसे निकम्मी सरकार कहा है।