सबकी खबर , पैनी नज़र

October 10, 2026 6:44 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 10, 2026 6:44 pm

भाजपा विधानसभा में 25 से 28 हो गई और कांग्रेस 40 के 40 रह गई: जयराम

ऊना, भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर नई जिम्मेदारी के साथ हिमाचल आए हैं उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आपने बहुत लंबे समय तक संगठन के लिए काम किया है जब आप क्षेत्रीय संगठन मंत्री थे तब मैने हिमाचल में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

उन्होंने कहा कि चारों लोकसभा सीटें भाजपा ने जीती। 68 विधानसभा क्षेत्र में से 61 विधानसभा क्षेत्र में हमारी जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी आठ चुनाव जीती यह ऐतिहासिक है। भाजपा विधानसभा में 25 से 28 हो गई और कांग्रेस 40 के 40 रह गई।
कांग्रेस पार्टी डेढ़ साल के कार्यकाल में एक ऐसी योजना गिना दे जो उन्होंने शुरू की है। उस समय यह सरकार मौन हो जाती हैं। हाँ बंद करने की बात आएगी तो योजनाओं से लेकर संस्थानों को बंद करने, उनका बजट रोकने का रिकॉर्ड बनाया हैं। कांग्रेस के नेताओ ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी है, भ्रष्टाचार की कोई सीमा बची है। सुक्खू सरकार ने भ्रष्टाचार और जनविरोध के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस बात का ढोल बजा रही है वो समझ नहीं आ रहा है। वह दावा कर रहे थे कि लोक सभा में वह चार की चार जीतेंगे पर वह तो सब की सब हार गए शायद इसी बात का यह लोग ढोल बजा रहे हैं। लोक सभा भाजपा जीती है और हम कुल 8 चुनाव जीते है, कांग्रेस तो अपने मुख्यमंत्री के जिला में गई। लोक सभा का चुनाव और विधान सभा का दो उपचुनाव हार गई।