सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 11, 2026 11:39 am

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला 05 सितम्बर, 2024: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रातः किन्नौर जिला के पूह के गांधी मुहल्ला सम्पर्क मार्ग में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस हादसे में घायल अन्य चार लोगों को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।