सबकी खबर , पैनी नज़र

June 23, 2026 3:49 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 23, 2026 3:49 am

अम्बेडकर जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी:सुरेश कश्यप

डॉ. भीमराव आंबेडर की पुण्यतिथि को मनाया जाता है महापरिनिर्वाण दिवस इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में अम्बेडकर जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। डॉ अंबेडकर एक समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लेखक, बहुभाषाविद, मुखर वक्ता, विद्वान और धर्मों के विचारक थे. उनका जन्म वर्ष 1891 में महू, मध्य प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में हुआ था। वह संविधान निर्माण की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे, उन्हें ‘भारतीय संविधान का जनक’ माना जाता है और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे। 6 दिसंबर, 1956 को उनका निधन हो गया था, चैत्य भूमि मुंबई में स्थित भीमराव अंबेडकर का स्मारक है।