सबकी खबर , पैनी नज़र

September 28, 2026 4:56 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 28, 2026 4:56 pm

आरोग्य भारती शिमला द्वारा“विशिष्ट सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिमला:28 सितम्बर 2026,     आरोग्य भारती शिमला द्वारा माल रोड स्थित रोटरी क्लब टाउन हॉल में “विशिष्ट सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया गया 27 सितम्बर 2026,को    कार्यक्रम में डा एस एस मिन्हास जी, पूर्व कुलपति मुख्य अतिथि थे। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ अनिल मेहता और प्रांत सह सचिव डा नरेश कुमार शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। श्री जवाहर कौल जी, जोकि हमारे आरोग्य भारती शिमला परिवार के सदस्य भी हैं , उनका पहली हिमाचली फ़िल्म “खूँटा “ में सार्थक अभिनय के लिए “विशिष्ट सम्मान” से सम्मानित किया गया। डॉ के डी शर्मा जी ने आरोग्य भारती शिमला की गतिविधियों के बारे में तथा भविष्य की योजनाओं कि बारे में सभी को जानकारी दी। डॉ जगदीश शर्मा जी ने सभी उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद किया। श्रीमति नीलम धवन जी ने बहुत निपुणता से मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में लगभग पचास प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
          आप सभी को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद।
डॉ के डी शर्मा ,
अध्यक्ष
डॉ जगदीश शर्मा,
             सचिव