सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 26, 2026 3:19 pm

बेटे भी प्यारे होते हैं* सुरेंद्र शर्मा शिव  

बेटे भी प्यारे होते हैं,
आंखों में उनकी सपने होते हैं
चाँद सितारों जैसे वो,
घर का उजाला होते हैं
माँ-बाप की दुआओं का,
वो हमेशा असर होते हैं
लगते हैं अकड़ु ,
लेकिन दिल के सच्चे होते हैं।

कभी पढ़ाई में रुचि,
कभी खेलों में जज़्बा
घर का आंगन
उनकी हंसी से ग़ज़ब सजता है
दुनिया को दिखाते हैं वो,
अपने हज़ारों रंग
दिल में सपनों का
एक संसार रहता है।

हर मुश्किल में पिता का,
वो हाथ थामे रहते हैं
जीवन के हर मोड़ पर,
वो हमेशा साथ रहते हैं
हर ताजगी उनकी आँखों में,
हर ख्वाब उनके दिल में
है नहीं कभी झूठे दिल में,
वो तो सच्चे मित्र होते हैं।

ग़ुस्सा करते हैं कभी वो
तो कभी मुस्कान बिखेरते हैं
मगर दिल से प्यारे होते हैं,
आंखों में आंसू बहते हैं
मुश्किलों में खड़े रहते हैं,
कभी थकते नहीं है वो
घर का आधार होते हैं,
घर का सुख-संसार होते हैं।

पढ़ाई हो या कोई खेल,
हमेशा वो हिम्मत रखते हैं
हर परिस्थिति में उन्हें,
जीत की उम्मीद रहती है
आगे बढ़ाते हैं जीवन को,
हर मोड़ पर वो साहस से
उन्हें देखकर हर मुश्किल,
छोटी सी लगती है।

कभी चुटकुलों से घर हंसाते हैं,
कभी गाने गाते हैं
कभी दिलों में सच्चाई,
कभी आँखों में आंसू छुपाते हैं
अपनी मेहनत से
बदल देते हैं वो क़िस्मत भी
अपनी पहचान से वो
दुनिया में छाप छोड़ जाते हैं।

रिश्तों में कड़ी नफरत,
यही बेटे सुलझाते हैं
मुश्किलों से लड़ते हुए,
हिम्मत से काम करते हैं
उनकी आँखों में केवल प्रेम है,
और दिल में है उम्मीदें
जब वो कुछ कहते हैं,
तो बहरे भी सुनते हैं।

कभी उन्हें छड़ी चाहिए,
कभी आशीर्वाद का हाथ
मगर हम जानते हैं कि
वो हमेशा दिल की बात कहते हैं
उनके बिना घर सुनसान सा लगता है,
जैसे कोई नहीं है बरसों से यहां
वो तो घर की धड़कन हैं,
सबके दिलों पर राज करते हैं।

कोई दिन ऐसा नहीं,
जब बेटे हमें खुश न करें
उनकी किलकारियां
हर दुआ से प्यारी होती हैं
होते हैं वो सशक्त,
हिम्मत और साहस से
जब वो कंधा देते हैं,
हमारी कमजोरी भी ताक़त होती है।

चाहे किसी भी रिश्ते की बात हो,
है बेटों का प्यार सबसे खास
हर कदम पर विश्वास,
हमारे साथ हमेशा खड़े होते हैं
वो चुपचाप अपने कर्तव्यों को निभाते हैं,
बिना किसी शिकायत के
और हमारे दिल में हमेशा वो,
सबसे प्यारे होते हैं
हां, बेटे भी प्यारे होते हैं।