सबकी खबर , पैनी नज़र

September 28, 2026 3:21 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 28, 2026 3:21 pm

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए कहा

शिमला 10 दिसम्बर,उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सरकार के लिये चुना है ऐसे में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों के जनमत का अपमान है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में अपनी पांच गारंटियों को पूरा किया है। शेष अन्य गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा है कि बिलासपुर में होने वाली कल की रैली ऐतिहासिक होगी और इस रैली में प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने दो साल का लेखा जोखा प्रदेश के समक्ष रखेगी। इसके अलावा आगामी कार्यो की रूप रेखा भी प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश का विकास रास नही आ रहा है इसलिए वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आक्रोश रैलियां पूरी तरह फ्लॉप सिद्ध हो रही है क्योंकि इन्हें कोई जन समर्थन नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने राजनैतिक हित के लिये प्रदेश के विकास में बाधा बनने की कोशिश नही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र से कोई विशेष सहयोग न मिलने के बाबजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के विकास को गति दे रही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करेगी और प्रदेश से किये अपने सभी वादों को भी पूरा करेगी। कांग्रेस जो कहती है उसे वह पूरा करती है।