शिमला 27 फ़रवरी 2025, सेवा भारती शिमला की कार्यकर्ताओं ने रोगी को अपनी सेवाएं दी। सेवा भारती शिमला के लिए रोगी श्री पंकज जी की सहायता के लिए सुबह 8:00 बजे एक फोन आया था कि रात को रोगी की तबीयत खराब हो गई है उसे चक्कर आए हैं और वह बेहोश हो गया था। उसके साथ कोई भी अटेंडेंट नहीं है। उनके रिश्तेदार हमीरपुर से बहुत परेशान हो रहे थे। सुबह उसे थोड़ी होश आई तो 108 रोगी वाहन के द्वारा रोगी को आईजीएमसी पहुंचाया गया और वहां पर सेवा भारती शिमला की कार्यकर्ताओं ने रोगी को अपनी सेवाएं दी। रोगी श्री पंकज कुमार उम्र 28 गांव टोनी देवी डा ऊहल तहसील टोनी देवी जिला हमीरपुर का स्थाई निवासी है , जो की शिमला में एसबीआई कॉलोनी टूटीकंडी मे रहता है तथा खलीणी मे वन विभाग मे नोकरी करता है। रोगी को रात में घबराहट हुई और चक्कर खाकर बैहोश हो गया । हमीरपुर से उनके रिश्तेदार के द्वारा सचिव सेवा भारती शिमला से संपर्क किया गया और रोगी की वास्तविक स्थिति से परिचित कराया गया सचिव के द्वारा उन्हें 108 रोगी वाहन का सुझाव दिया गया जिसमें उन्हें igmc लाया गया । सेवा भारती शिमला के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें आपातकालीन मे दिखाया गया वहा पर उनके बहुत सारे टेस्ट करवाये गए तथा मनोचिकित्सक OPD, Cardiology opd , ENT OPD, मेडिसिन ओपीडी में दिखाया गया और ईको टेस्ट करवाया गया। उसके पश्चात रोगी की हालत में काफी सुधार आया है। अब रोगी को उपचार लेने हेतु न्यूरो ओपीडी चमियाना शिमला भेजा गया है।
समय रहते एक काल सेवा से रोगी की जान बची। सेवा भारती शिमला का एकमात्र उद्देश्य नर सेवा ,नारायण सेवा करना है। आप लोग भी सेवा भारती शिमला से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप 94185 73639 पर संपर्क करें।







