सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 14, 2026 12:35 am

देश में 2014 और उसके बाद मोदी युग का उदय हुआ : कश्यप

कांग्रेस में केवल परिवारवाद का बोलबाला

शिमला, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला एवं कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यता अभियान में भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कश्यप ने कहा कि देश में 2014 और उसके बाद मोदी युग का उदय हुआ। 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। 2019 में अपने भ्रष्टाचार मुक्त व विकासात्मक शासन की बदौलत फिर से भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी। इस दौरान मोदी सरकार ने देश के चौतरफा विकास की एक लंबी छलांग लगाई। मोदी सरकार ने धारा 370 को हटाया, नागरिकता संशोधन अधिनियम , राम मंदिर निर्माण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसी कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। 2024 में भाजपा पुनः लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सत्ता पर काबिज हुई।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और भारत की विकास यात्रा अद्भुत रही है। तकरीबन एक दशक पहले भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिला। इतिहास के इस महत्वपूर्ण कालखंड में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने समय के हर पल को जनकल्याण के लिए समर्पित करने का पूरा प्रयास किया है। पिछले 10 साल में हम ‘फ्रेज़ाइल-5’ अर्थव्यवस्था से विश्व की ‘टॉप-5’ अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।पिछले 10 साल में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले। यह गरीबी के खिलाफ हमारी लड़ाई की जीत है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मुफ्त दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रूपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के पूरे देश में 50 करोड़ लाभार्थी हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे देश में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर दिये गये। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ इज्जत घरों (शौचालयो) का निर्माण किया, जल जीवन मिशन के तहत लगभग 14 करोड़ घरों को नल से जल दिया, प्रधानमंत्री किसान-सम्मान निधि योजना के तहत 11 करोड़ किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये की सम्मान राशि जमा की जा रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10.35 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये गये। यह केवल इसलिए मुमकिन था क्योंकि पीएम मोदी जो कहते है वो करके दिखाते है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में केवल परिवारवाद का बोलबाला रहा है और भाजपा में कार्यकर्ताओं का, इसलिए भाजपा की सरकारी मजबूती के साथ पूरे देश भर में बन रही है। आज पूरे देश में भाजपा की सरकारें 20 राज्यों में है यह केवल कार्यकर्ताओं की अधिक मेहनत है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड एक लाख करोड़ का लोन लिया गया, विमल नेगी की रहस्यमई मृत्यु हुई, चंबा हत्याकांड हुआ, पानी महंगा हुआ, वॉटर सेस लागू हुआ, बसों में सफर महंगा हुआ, बेरोजगार रोजगार का इंतजार करते रहे, महिला अपने 1500 रु का इंतजार करती रही, पर वर्तमान कांग्रेस सरकार में जनहित में कुछ नहीं किया केवल मात्र जाने विरोधी निर्णय ही लिए।
सम्मेलन में संजय सूद, कर्ण नंदा, रमा ठाकुर, संजीव देश्ता, कमलजीत सूद, केशव चौहान, कपिल सूद, सुमन सूद, सपना कश्यप, गणेश दत्त, बलाल अहमद, संजीव चौहान, राजीव पंडित और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

शिमला, भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल का सक्रिय सदस्यता अभियान दीपकमल चक्कर शिमला में संपन्न हुआ जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे उनके साथ शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़े प्रत्याशी रवि मेहता उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजीव कटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है ना कि कांग्रेस पार्टी की तरह परिवार आधारित राजनीतिक दल। भाजपा की शक्ति उसका कार्यकर्ता है जो दिन-रात काम कर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।