सबकी खबर , पैनी नज़र

June 15, 2026 12:08 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 15, 2026 12:08 am

हिमाचल में मेरे शहर के 100 रतन’ छात्रवृत्ति परीक्षा आज

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा क्रैक अकादमी के सहयोग से मंगलवार को आयोजित की जा रही मेगा छात्रवृत्ति परीक्षा में ‘मेरे शहर के 100 रतन’ में 2,800 सरकारी स्कूलों सहित 3,500 से अधिक स्कूलों के छह लाख से अधिक स्कूली छात्र भाग लेंगे।
परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें बेहतर कोचिंग की सुविधा देना है। हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ हो रही इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र पहले ही सुरक्षित तरीके से सभी केंद्रों तक पहुंचा दिए गए हैं।
यह अभियान प्रदेश के दूरदराज इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की पहुंच बनाने और प्रतिभावान छात्रों को मौका देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र से टॉप 100 छात्रों को क्रैक एकेडमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग स्कॉलरशिप दी जाएगी। यानी कुल 6,800 छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, हर विधानसभा क्षेत्र के अगले 200 छात्रों को 75% और उसके बाद के 500 छात्रों को 50% फीस में छूट मिलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने इस साल मार्च में ‘मेरे शहर के 100 रतन’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उनके अनुसार, इस पहल से राज्य भर के प्रतिभाशाली छात्रों को लाभ मिलेगा।
क्रैक एकेडमी के संस्थापक और सीईओ नीरज कंसल ने कहा, “यह पहल शैक्षिक उत्थान और सामाजिक समावेश की दिशा में एक बड़ा कदम है।
नीरज ने कहा कि अपने पैमाने और इरादे के साथ, छात्रवृत्ति परीक्षाएं राज्य के शिक्षा परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी हैं, जो पूरे भारत में समावेश, अवसर और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए एक बेंचमार्क स्थापित करती हैं।