सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 19, 2026 11:36 pm

उप-राष्ट्रपति को दी गई विदाई

शिमला 7 जून, 2025,भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को आज हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के बाद अनाडेल हेलीपैड पर विदाई दी गई।
इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मौजूद थे।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और सेना के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।