सबकी खबर , पैनी नज़र

September 26, 2026 10:40 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 26, 2026 10:40 pm

असम्भव को संभव कर दिखाने से ब्रांड मोदी की है पहचान : जयराम ठाकुर

आस्था, अस्मिता, आजीविका और अर्थव्यवस्था का उत्कर्ष है मोदी का सेवाकाल
मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी

शिमला : शिमला जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में ब्रांड मोदी की चर्चा 

है। यह चर्चा उनकी अनवरत तपस्या के कारण है। असंभव को संभव कर दिखाने की क्षमता के कारण है। आर्थिक, सामरिक, वैज्ञानिक और कूटनीतिक उपलब्धियों के लिहाज से यह कार्यकाल अभूतपूर्व है। विकास, गरीब कल्याण, नारी सशक्तिकरण, आत्म निर्भर भारत के लिए मोदी का यह सेवाकाल अद्वितीय है। जो पहले कभी नहीं हुआ वह आज संभव हुआ है। यह प्रधानमंत्री का विजन और दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है।प्रधानमंत्री के स्वर्णिम 11 साल का सेवाकाल इस बात का प्रमाण है कि सेवा से प्रेरित शासन व्यवस्था के द्वारा आम नागरिक के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। संकल्प, साधना और राष्ट्रभक्ति से ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सफल नेतृत्व किया जा सकता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि 11 साल के कार्यकाल में वह चीजें भी संभव हुई जिसके बारे में कभी कल्पना नहीं की जा सकती थी। आज कश्मीर से धारा 370 खत्म है। एक निशान, एक संविधान और एक प्रधान का सपना साकार हुआ है। दुनिया के सबसे उंचे चिनाब रेल ब्रिज से होकर वन्दे भारत गुजरती है तो कश्मीर से कन्या कुमारी को जोड़ने का एक सदी पहले देखा गया सपना पूरा होता है। राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ करोड़ों सनातनियों के पांच सौ साल पुराना सपना साकार हुआ। दुनिया के सबसे बड़े जीवन बीमा से 60 करोड़ से ज्यादा भारतीय लोगों को फ्री इलाज का सपना पूरा हुआ। रक्षा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता, रक्षा उपकरणों का निर्यात किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है। भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अद्वितीय सफलता हासिल कर रहा है और अपने ही नहीं दुनिया के सक्षम देशों के अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन को गति प्रदान करतीं प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जन धन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी अनेक

लोक-कल्याणकारी पहलें आमजन के जीवन को सुगम, वंचित को सशक्त और व्यवस्था को परिणाम दायक बनाने के प्रति प्रधानमंत्री के लोकहित की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करती हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी का सेवाकाल आस्था, अस्मिता, आजीविका और अर्थव्यवस्था के उत्कर्ष को सुनिश्चित करने का  सेवा काल है।
अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ ने नारी सशक्तिकरण, आर्थिक विकास, कृषक उत्थान, नवोन्मेष, विरासत के संरक्षण, विकास की गति, सांस्कृतिक पुनरूत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा नित नए आया स्थापित किए हैं  ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के अनुरूप जन-जन को विकास के साथ जोड़ा गया है। उनके कुशल नेतृत्व  का ही परिणाम है कि आर्थिक क्षेत्र से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत हर क्षेत्र में महाशक्ति बन रहा है।