सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 19, 2026 1:11 pm

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सचिव विजय शर्मा मंत्री के सीनियर सचिव के पद पर पदोन्नत*

चंडीगढ़ (पवन चोपड़ा) हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सचिव विजय कुमार शर्मा  मंत्री के सीनियर सचिव के पद पर पदोन्नत
किया गया है। इस मौके पर राज्य के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने  सचिव विजय कुमार शर्मा को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी।

इसके अलावा ऊर्जा मंत्री के कार्यालय के स्टाफ तथा हरियाणा सिविल सचिवालय के स्टाफ द्वारा भी विजय कुमार शर्मा को पदोन्नति के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि विजय कुमार शर्मा लगभग 11 वर्षों से लगातार ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ कार्यरत है और शर्मा ने मंत्री के साथ विभिन्न क्षमताओं के तहत कार्य किया है। गौरतलब है कि विजय कुमार शर्मा के साथ-साथ रोशन लाल, बबली और कमल किशोर को भी मंत्री के सचिव के पद से मंत्री के सीनियर सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।