सबकी खबर , पैनी नज़र

July 26, 2026 10:35 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 26, 2026 10:35 pm

स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज का निर्माण संभव: आर.एस. बाली*

*”स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत नगरोटा बगवां में विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ*

*आर.एस. बाली ने जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में सुनीं जन समस्याएं, मौके पर किया निपटारा*

नगरोटा बगवां, 27 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) एवं विधायक नगरोटा बगवां आर.एस. बाली ने आज शनिवार को नागरिक चिकित्सालय नगरोटा बगवां में “स्वस्थ नारी –सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आयोजित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। यह राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
        उन्होंने कहा कि जब नारी स्वस्थ होंगी तभी परिवार स्वस्थ और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिप्रेक्ष्य में सशक्त बनने के लिए पहले स्वस्थ होना आवश्यक है।
       आर.एस. बाली ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित सेवाएं प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। शिविर में स्त्री रोग, प्रसूति सेवाएं, पोषण परामर्श, किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क जांचें एवं औषधि वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर परिवार एवं समाज को भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  इस शिविर में “मेरा भारत” अभियान के तहत निक्षय मित्रों का पंजीकरण, टीबी की स्क्रीनिंग, आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा, साथ ही शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच भी की जा रही है।
      शिविर के उपरांत आर.एस. बाली ने जल शक्ति विभाग नगरोटा बगवां के विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं। अधिकांश समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
     इस अवसर पर सीएमओ कांगड़ा डॉ. विवेक करोल, एसडीएम मुनीश शर्मा, बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज, आरकेएस कमेटी के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।