सबकी खबर , पैनी नज़र

August 26, 2026 4:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 26, 2026 4:18 pm

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

शिमला 01 अक्तूबर, 2025,राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर विजय का प्रतीक है तथा देश एवं प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
दशहरा उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व न केवल हमारे नैतिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत करता है, अपितु यह संदेश भी देता है कि बुराई का अंत हमेशा निश्चित होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।