सबकी खबर , पैनी नज़र

August 26, 2026 12:01 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 26, 2026 12:01 pm

मुख्यमंत्री से मिले विधान सभा अध्यक्ष, दीपावली की दी शुभकामनाएँ।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज अपराह्न 1:00 बजे  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर  सिंह सुक्खू से हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिवालय में स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें हिन्दुओं के पवित्र तथा पौराणिक पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ  दी। गौरतलब है कि विदेश यात्रा के बाद विधान सभा अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ यह पहली मुलाकात थी।
इस अवसर पर पठानियां ने मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देते हुए उनके सुखद तथा समृद्व जीवन की कामना की। पठानियां ने मुख्यमंत्री को अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान हुए कार्यक्रमों तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी तथा इस यात्रा की देश तथा प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में महतता की जानकारी सांझा की। मुख्यमंत्री ने भी विधान सभा अध्यक्ष को दीपावली की शुभकामनाएँ दी तथा उनकी सकुशलता की कामना की।  इससे पूर्व संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने भी विधान सभा सचिवालय पहुँचकर विधान सभा अध्यक्ष को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।