सबकी खबर , पैनी नज़र

August 26, 2026 6:41 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 26, 2026 6:41 am

लोकतंत्र पर हमला, वोट  चोरी के विरोध में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन!

शिमला: 7 नवम्बर, 2025 आज हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा शिमला स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर मोदी सरकार और चुनाव आयोग के गठजोड़ से की जा रही वोटों की चोरी तथा लोकतंत्र की हत्या के विरोध में  उग्र प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और लोकतंत्र बचाओ के  नारे लगाए।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी, प्रदेश महासचिव डॉ. रंजीत सिंह वर्मा, आर्यन चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसजन उपस्थित रहे।नेताओं ने कहा कि यदि मतदाताओं के अधिकारों की खुली लूट और लोकतंत्र की हत्या पर रोक न लगी तो युवा कांग्रेस इससे भी अधिक तीव्र और व्यापक आंदोलन देशभर में छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि युवा अब लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी हद तक संघर्ष को तैयार हैं।युवा कांग्रेस का स्पष्ट संदेश — वोट की चोरी अब नहीं चलेगी! लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवा सदैव आगे रहेंगे!