सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 12, 2026 2:27 pm

बिहार की प्रचंड जीत के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे हैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा : डॉ. राजीव बिंदल

13 दिसंबर को पीटरहॉफ शिमला में होगा ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह, हजारों कार्यकर्ता लेंगे भाग

प्रदेश भाजपा कार्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन भी जेपी नड्डा के कर कमलों से होगा संपन्न

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री, आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा 12 दिसंबर की रात्रि को देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पधार रहे हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद यह उनका हिमाचल प्रदेश का पहला प्रवास है, जिसे लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं और जनमानस के बीच अपार उत्साह देखने को मिल रहा है।डॉ. बिंदल ने कहा कि जिनकी कुशल नेतृत्व क्षमता में बिहार में एनडीए ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की, ऐसे लोकप्रिय और कर्मठ नेता का हिमाचल आगमन हम सभी के लिए गौरव और आनंद का विषय है। हिमाचल प्रदेश की जनता अपने इस हरदिल-अजीज नेता के स्वागत के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को प्रातःकाल पीटरहॉफ शिमला के ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
डॉ. बिंदल ने यह भी जानकारी दी कि 13 दिसंबर को ही जगत प्रकाश नड्डा अपने कर-कमलों से भाजपा के प्रस्तावित राज्य स्तरीय पार्टी कार्यालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन भी करेंगे। यह कार्यालय संगठनात्मक दृष्टि से हिमाचल भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, जो आने वाले वर्षों में पार्टी को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और आमजन अपने लोकप्रिय नेता से मिलने के लिए अत्यंत उत्साहित हैं। यह प्रवास न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी एक मजबूत संदेश लेकर आएगा।
अंत में डॉ. राजीव बिंदल ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड शिमला में आयोजित अभिनंदन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।