सबकी खबर , पैनी नज़र

August 13, 2026 12:06 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 13, 2026 12:06 am

Navjot Singh Sidhu Latest Statement on Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi, Punjab Politics Latest | सिद्धू ने जताई गांधी परिवार के प्रति निष्ठा, बोले- पद रहे या जाए, राहुल-प्रियंका के साथ खड़े रहेंगे

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) कांग्रेस में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच विवाद सुलझता नजर आ रहा है. सिद्धू ने कहा है कि वे गांधी जी और शास्त्री के सिद्धांतों पर चलते रहेंगे. चाहे पार्टी में कोई पोस्ट रहे या न रहे, वे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ खड़े रहेंगे. 

मुझे हराने की काफी कोशिश हुई- सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने कहा कि नकारात्मक शक्तियों ने मुझे हराने की काफी कोशिश की लेकिन सकारात्मक ऊर्जा की हरेक ओंस से पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की जीत होगी. उन्होंने दावा किया कि पंजाब कांग्रेस एक है और अगले असेंबली चुनाव में पार्टी फिर से जोरदार जीत के साथ वापस लौटेगी. 

डीजीपी की नियुक्ति पर था विरोध

बताते चलें कि प्रदेश के नए डीजीपी और एडवोकेट जनरल की नियुक्ति पर सिद्धू ने सीएम चन्नी (Charanjit Singh Channi) से विरोध जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि पार्टी हाई कमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और उन्हें मनाने का जिम्मा सीएम चन्नी को सौंप दिया. सीएम चन्नी ने सिद्धू से मुलाकात कर उनके गिले-शिकवे दूर किए. उनसे पैच अप होने के बाद अब सीएम चन्नी अपने काम में जुट गए हैं. 

किसानों के खिलाफ दर्ज केस होंगे वापस 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ पंजाब में दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आदेश दिया है. ये मुकदमे रेलवे ट्रैक बाधित करने पर RPF की ओर से दर्ज करवाए गए थे. इसके साथ ही सीएम चन्नी ने कोरोना महामारी में अपने मां-बाप गंवा चुकी लड़कियों के लिए भी राहत की घोषणा की है. 

ये भी पढ़ें- 15 दिनों में नई पार्टी बनाएंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, किसानों के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव!

बेसहारा लड़कियों को मिलेगा योजना का लाभ

सीएम चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने कहा कि प्रदेश की आशीर्वाद स्कीम में अब लाभार्थी लड़कियों के लिए आय की सीमा हटा ली गई है. इसके साथ ही उन्होंने राज्य में 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए फैमिली पेंशन बहाल करने का भी ऐलान किया है. 

LIVE TV

Source link