सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 7:10 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 7:10 am

उड़ान धर्मशाला से सुबह 10ः15 बजे रवाना होकर  सुबह 11ः05 बजे शिमला पहुंचेगी।

शनिवार को उड़ान शिमला से सुबह 9ः30 बजे रवाना होकर सुबह 10ः20 बजे धर्मशाला पहुंचेगी, जबकि वापसी उड़ान धर्मशाला से सुबह 10ः45 बजे रवाना होकर  सुबह 11ः35 बजे शिमला पहुंचेगी।
इन उड़ान सेवाओं के शुरू होने से राज्य में हवाई सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की सम्भावना है। इससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय संपर्क सुविधा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हवाई संपर्क सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से राज्य में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ये नई हवाई सेवाएं स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी तथा राज्य की आर्थिक वृद्धि और पर्यटन क्षमता को नई गति देंगी।