सबकी खबर , पैनी नज़र

August 20, 2026 12:44 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 20, 2026 12:44 am

लाहौल स्पीति में सुरक्षा बलों के लिए साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

लाहौल एवं स्पीति, 15 मई। देश की सुरक्षा में तैनात बीआरओ कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल सतर्कता तथा दूरसंचार संबंधी वैज्ञानिक तथ्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दूरसंचार विभाग, हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र द्वारा बीआरओ स्टिंगरी, जिला लाहौल एवं स्पीति में “साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (ईएमएफ) मिथक-निवारण” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम श्री वीरेंद्र कुमार, अपर महानिदेशक दूरसंचार ,हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री संतोष कुमार सिंह, उप महानिदेशक (अनुपालन) ने किया। आयोजन में बीआरओ की 70 आरसीसी स्टिंगरी के द्वितीय प्रभारी अधिकारी (2IC) श्री सी. पंवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज, निदेशक (अनुपालन), हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बीएसएनएल के उप मंडल अधिकारी श्री गौरव शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को दूरसंचार टावरों से संबंधित ईएमएफ विकिरण के बारे में फैली भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निराकरण किया गया। साथ ही दूरसंचार अवसंरचना में अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों एवं ईएमएफ एक्सपोज़र से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

सत्र में भारत सरकार की नागरिक-केंद्रित पहल “संचार साथी” के बारे में भी जानकारी साझा की गई तथा साइबर धोखाधड़ी, मोबाइल दुरुपयोग एवं डिजिटल सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में बीआरओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने, एक्स उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल से प्रतिभागियों में साइबर सुरक्षा एवं ईएमएफ संबंधी वैज्ञानिक तथ्यों के प्रति जागरूकता और समझ में वृद्धि हुई।