सबकी खबर , पैनी नज़र

May 22, 2026 11:03 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 22, 2026 11:03 pm

अभाविप ने घेरा विश्वविद्यालय प्रशासन

फ़ीस वृद्धि फैसले को वापिस लेने की मांग
सेमेस्टर परीक्षाओं में सुधार की भी की मांग

शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज आम छात्रों के साथ मिलकर भारी संख्या में सहायक परीक्षा नियंत्रक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कार्यालय में जाकर घेराव किया गया। जिसमें सभी छात्रों ने बढ़ी हुई फीस और परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए।
इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर लगभग 10 साल के बाद अचानक से भरी भरकम फीस बढ़ा देना कहीं न कहीं आने वाले समय में विश्वविद्यालय को बंद करने का संकेत है। प्रदेश भर के कोने कोने से गरीब तपके का छात्र एवं विश्वविद्यालय में बहुत मशक्कत के साथ पहुंचता है परन्तु भारी भरकम फ़ीस देकर छात्र अब सरकारी शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने से पहले भी 100 बार सोचेंगे।
उन्होंने कहा कि सेमेस्टर की परीक्षाओं में छात्रों को लगभग 2 दिन का अवकाश दिया जाए एवं re appear परीक्षाएं फ्रैश कपैसिटी की परीक्षाओं के खत्म होने के बाद ली जाएं। क्योंकि छात्रों को एक हे दिन में 2 परीक्षाएं देनी पड़ रही है। ओर केवल 1 दिन की छुट्टी में दो परीक्षाओं की तैयारी करना असम्भव है। जिसका विरोध करते हुए सभी छात्र विद्यार्थी परिषद के कंधे से कंधा मिलाकर आगे आया ओर आवाज़ बुलंद करने का काम किया।
छात्रों ने कहा कि हाउस एग्जाम में छात्रों को खुद से अंसर शीट खरीद के लानी पड़ रही है। जो कि इस विश्वविद्यालय के स्तर को दिखाता है। इस घेराव में लगभग 150 से ज्यादा छात्र शामिल रहे। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद की सभी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो उसका अंजाम प्रशासन को जल्द देखने को मिलेगा।