सबकी खबर , पैनी नज़र

August 19, 2026 11:19 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 19, 2026 11:19 pm

विनय कुमार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि राज्यपाल को झूठी शिकायते कर रहें है।

शिमला 25 मई,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि भाजपा नगर निकायों चुनावों में अपनी करारी हार के बाद अब चार नगर निगमों व पंचायती राज संस्थाओं में अपनी संभावित हार को देख कर बौखलाई हुई है। भाजपा झूठ बोल कर प्रदेश के लोगों से साहनभूति बटोरने का असफल प्रयास कर रही है।
विनय कुमार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि वह राज्यपाल को झूठी शिकायते कर रहें है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का झूठा ओर आधारहीन आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा है कि कई गुटों में बंटी भाजपा के नेता अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता जानती है कि सच क्या है और झूठ क्या। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पास है और नगर निकायों,पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस की नीतियों व निर्णयों के साथ खड़े है।
विनय कुमार ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि उन्हें प्रदेश के लोगों की भलाई के लिये कार्य करते हुए सरकार को अपना सहयोग देना चाहिए। राजनैतिक द्वेष छोड़ कर केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश की ग्रांट को बहाल करने में अपना सहयोग देना चाहिए।