सबकी खबर , पैनी नज़र

August 13, 2026 10:00 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 13, 2026 10:00 pm

नायब फुल टाइम सीएम, विपक्ष को उनकी लोकप्रियता से ईर्ष्या: सुनीता दुग्गल

देश के घर घर गूंजेंगी रविदास नाम की अलख

चंडीगढ़:पवन चोपड़ा, समरसता कार्यक्रम उत्तर, पूर्व भारत उड़ीसा, त्रिपुरा,असम, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार राज्यों की जिम्मेवारी देख रही हरियाणा के सिरसा जिले से पूर्व लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समरसता कार्यक्रम के तहत 650 वाँ श्री गुरु रविदास महाराज जी का पर्व देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए देश अलग-अलग हिस्सों में 7 टोलियों का गठन किया गया है। इसी कड़ी में भाजपा हाई कमान द्वारा मुझे भी  6 राज्यों की जिम्मेवारी दी गई है।  दुग्गल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 29 तारीख पूर्णिमा के दिन बनारस से हुई थी। जहां  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने गुरुजी के जन्म स्थल की पावन मिट्टी को  कलश मे सजाकर देश के विभिन्न राज्यों से आए पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपा। जहां से वे सभी अपने-अपने राज्य में पावन मिट्टी लेकर आए।  इसी प्रकार से हरियाणा गुरुग्राम पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा इन कलशो का भव्य स्वागत करते हुए अपने सिर पर रख स्थानीय मंदिरों में सजाया गया। यहां से सभी कलश संबंधित प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में पहुंचे हैं। उसके बाद इस पवित्र मिट्टी के साथ-साथ
गुरु जी के वाणी रूपी संदेश  घर-घर पहुंचा जा रहा है। ताकि हर एक व्यक्ति उनके दिखाई मार्ग पर चल सके।
उन्होंने कहा कि  पड़ोसी राज्य पंजाब में जल्द ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। 
ऐसे मे जिस प्रकार से देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है अब पंजाब भी उसी राह पर है । वहां पर भी आने वाले विधानसभा चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि कभी पंजाब  देश के सबसे समृद्ध प्रदेशों में से एक था । वर्तमान में समय में पंजाब में हर तरफ नशे का बोलबाला है। वहां एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो युवाओं सहित हर वर्ग को आगे लेकर चलते हुए नशा मुक्त कर सके। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सरकार जो वायदा करती है उसे पूरा नहीं करती।
उन्होंने बताया कि विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी को पार्ट टाइम  मुख्यमंत्री कहना उनकी ईर्ष्या झलकती है।
प्रदेश के इतिहास में नायब सैनी के रूप में पहली बार  ऐसा मुख्यमंत्री मिला है । जो  24 ×7 हर समय जनता के बीच हर  आसानी से उपलब्ध रहता है।  उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मै स्वयं मुख्यमंत्री के साथ पंजाब के नकोदर जालंधर और तीज पर्व को लेकर बठिंडा में थी । जहां हजारों की संख्या में महिलाओं के भीड़ उन्हें सुनने पहुंची थी।
उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम में की मेजबानी कोई भी राज्य कर सकता है। गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी के नाम से दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है ऐसे ही इसी प्रकार से प्रदेश के अन्य राज्यों में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में प्रतियोगिताएं होती हैं। उन्होंने कहा कि जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक एशियाई या कॉमनवेल्थ खेल होते हैं ।वहां पर एक किसी विशेष राज्य का नाम नहीं लिया जाता वहां हम सब भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा की उनके द्वारा पार्टी पदाधिकारियों प्रदेश कार्यकाल में लोगों की समस्या सुनने के लिए ड्यूटी का लगाना बहुत ही अच्छा और सराहनीय कार्य है।  प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में ग्रीवेंस कमेटी की हर महीने बैठक होती है ।
इसी नाते मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके गृह जिले सिरसा में लोगों की समस्याएं सुनते हैं। लोकसभा क्षेत्र में अमृत काल मे भट्टू कलां, नरवाना डबवाली, सिरसा में रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया गया है इसी प्रकार से 2019 से 2024 तक उनके एमपी रहते समय सिरसा से कई ट्रेनों का संचालन भी हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा मुहिम चलाई गई है। इसी प्रकार से पूर्व  मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा डबवाली को हरियाणा का पुलिस जिला घोषित किया गया था।