सबकी खबर , पैनी नज़र

September 26, 2026 7:31 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 26, 2026 7:31 pm

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा कमला नेहरू अस्पताल को लेकर दिए गए फैसले का स्वागत किया है

शिमला: 26 सितम्बर 2026,अदालत ने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल   IGMC शिफ्ट नहीं होगा और इस स्थान पर कोई भी विधायकों के आवास नहीं बनेंगे और इसे महिला  स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ही रखा जाएगा। और साथ में गायनी के पूरे  के पूरे वार्ड को आईजीएमसी शिफ्ट करने पर माननीय उच्च न्यायालय ने कहा कि इसके लिए सरकार फिर से हलफनामा दे।
परंतु सरकार ने एक बात तो मान ली है कि IGMC में जो गायनी  वार्ड के लिए स्थान है वह कमला नेहरू अस्पताल की तुलना में कम है क्योंकि जो स्थान वंहा अस्पताल  प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। उसके लिए भी जो विभाग अभी IGMC में कार्यरत है कुछ उनसे भी गायनी वार्ड के लिए लिया गया है जिससे उन विभागों के मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गायनी और प्रसूति दोनों अलग नहीं हो सकती है यह एक दूरी की पूरक है जिस तरह से सरकार ने IGMC को अलग थलग किया है और उसके  कुछ विभाग चमियाना गये है उसी तरह से इन्होंने KNH को भी अलग थलग किया है गायनी और प्रसूति अलग ना किया जाएं इसे तुरन्त IGMC से KNH लाया जाये और पहले की तरह एक ही छत के नीचे महिलाओं को उपचार दिया जाए क्योंकि यह राज्य का एक मात्र मातृ एवं शिशु अस्पताल है इसलिए पूरे प्रदेश से महिलाएं इसी अस्पताल में अपना इलाज करने आती है गायनी ओपीडी जब से IGMC गई है तब से महिलाओं को कभी आईजीएमसी तो कभी KNH भेजा जाता है इसमें  महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार अगर समय रहते इस गायनी की ओपीडी को आईजीएमसी से कमला नेहरू अस्पताल नहीं लाती है तो  जनवादी महिला समिति इस  आंदोलन को और तेज करेगी।
इसलिए जनवादी महिला समिति मांग करती है कि गायनी ओपीडी वापिस IGMC से KNH लाई जाए और KNH में इसे शुरू किया जाए
KNH मे तीसरे चरण के भवन का निर्माण शीघ्रातिशीघ्र किया जाए जिसमें महिलाओं को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं।
राज्य अध्यक्ष रंजना जरेट
राज्य सचिव फालमा चौहान