सबकी खबर , पैनी नज़र

November 6, 2026 4:06 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 6, 2026 4:06 pm

विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की सीएम से मुलाकात

धर्मशाला, 15 दिसम्बर: हिमाचल प्रदेश विधान सभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आज विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों नेे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से तपोवन स्थित परिसर में भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके समक्ष अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री ने तमाम प्रतिनिधिमंडलों के प्रतिनिधियों को धैर्यपूर्वक सुनते हुए उनकी तमाम मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
  जिन प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की उनमें जलरक्षक, ऑल हिमाचल टैक्सी आपरेटर एसोसिएशन, हिमानी चामुण्डा महिला मंडल, हिमालय परिवार(जिसमें तिब्तियन समुदाय के लोग भी शामिल हैं) तथा हिमालयन गद्दी यूनियन, धर्मशाला कैंट शामिल हैं।