सबकी खबर , पैनी नज़र

June 22, 2026 8:03 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 22, 2026 8:03 pm

राज्यपाल ने सीसीटीएनएस के कार्यान्वयन में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर पुलिस महानिदेशक और उनकी टीम को बधाई दी

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) के कार्यान्वयन में देश के पहाड़ी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और उनकी टीम को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सीसीटीएनएस के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश पुलिस के शानदार प्रदर्शन से प्रदेश पुलिस का मनोबल और बढ़ा है।
उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली में कुशलता व दक्षता लाने के लिए तकनीक के समुचित उपयोग के लिए हिमाचल पुलिस के प्रयासों की सराहना की।