सबकी खबर , पैनी नज़र

May 26, 2026 2:03 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 26, 2026 2:03 am

आपके अवचेतन मन की शक्ति

अगर आप खुद से बार-बार कहें मेरे पास इस चीज को खरीदने के लिए पैसे नहीं है,तो आपका अवचेतन मन आपकी बात मान लेता हैI वह यह सुनिश्चित कर देता है,कि आपके पास अपनी मनचाही चीजें खरीदने के लिए कभी पैसे ना रहेI जब तक आप यह कहते रहेंगे मेरे पास उस कार, छुट्टियों, उस घर के लिए पैसे नहीं है, तब तक आपका अवचेतन मन आपके आदेश का पालन करता रहेगाI आप जीवन में इन चीजों को कभी नहीं खरीद पाएंगे I आप सोचेंगे कि ऐसा परिस्थितियों के कारण हुआ हैI कभी भी किसी नकारात्मक वाक्य को पूरा मत करोI इसे तत्काल उलट कर सकारात्मक कर दोIआपके जीवन में चमत्कार हो जाएंगेI विचार, भावना, शक्ति,प्रकाश, प्रेम,और सौंदर्य के इस आंतरिक जगत को खोजना आपका बुनियादी अधिकार हैI यह शक्तियां अदृश्य लेकिन बहुत शक्तिशाली हैI आपके अवचेतन मन में हर समस्या का समाधान और हर परिणाम का कारण होता हैI जब आप इन छुपी हुई शक्तियों का प्रयोग करना सीख लेंगे, तो आपको प्रचुरता सुरक्षा खुशी और नियंत्रण बढ़ाने के लिए आवश्यक शक्ति तथा बुद्धिमानी मिल जाएगीI अगर आप खुले दिमाग के और ग्रहणशील हैं, तो आपके अवचेतन मन में मौजूद असीमित ज्ञान आपको यह हर चीज बता सकता है, जिसकी आपको कभी भी कहीं भी जरूरत हो आप नए विचार पा सकते हैंI अविष्कार कर सकते हैंI खोजें कर सकते हैंI और नई कलाकृतियां बना सकते हैंI  डॉक्टर,जोसेफ मुरफी मनोवैज्ञानिक