सबकी खबर , पैनी नज़र

August 10, 2026 1:06 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 10, 2026 1:06 am

हिमकोफैड के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफैड) के नवनियुक्त अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने भेंट की और बतौर अध्यक्ष उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बतौर अध्यक्ष उनके बेहतर कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।कौल सिंह नेगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री तथा आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एवं चेरीटेबल सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, भाजपा महासू जिला के अध्यक्ष अजय श्याम, ग्राम पंचायत जाहू के प्रधान गौरवभाजपा नेता ललित ठाकुर व कुलदीप सुमन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।