सबकी खबर , पैनी नज़र

April 29, 2026 12:56 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 29, 2026 12:56 am

परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस थाना झाकड़ी के तहत आने वाले बधाल में परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह व्यक्ति रिकांगपिओ से रामपुर की ओर आ रहा था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक पीएचसी के एमओ ने पुलिस चौकी ज्यूरी को सूचना दी कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्टाफ सहित सत्यापन के लिए पीएचसी पहुंचे।यहां मृतक की पहचान पदम लाल (65), पुत्र भजम राम, निवासी वीपीओ रिब्बा, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। सत्यापन के दौरान पाया गया कि उक्त मृतक व्यक्ति परिवहन निगम की बस में रिकांगपिओ से रामपुर की ओर आ रहा था। बीती सुबह करीब 11 बजे बस जब बधाल के पास पहुंची तो बस में बैठे उक्त व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा और एचआरटीसी कर्मचारी ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। उक्त व्यक्ति को पीएचसी ज्यूरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने की है।