सबकी खबर , पैनी नज़र

April 29, 2026 4:26 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 29, 2026 4:26 pm

तेज रफ्तार निजी बस ने बाईक पर जा रहे सेना के जवान को मारी टक्कर

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 01 मार्च, 2023: तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना अब राहगीरो के साथ गाड़ी।चालको को भी भारी पड़ रहा है। सड़क पर दो पहिया वाहन चालक को टक्कर मारने का मामला समाने आया है।ताजा मामले में आंध्र प्रदेश के थल सेना जवान को तेज रफ्तार निजी बस से टक्कर मार दी है। जवान करुमांची चिन्ना पीरैया की पोस्टिंग जतोग कैन्ट शिमला में थी। हादसे में जवान को नाक, हाथ, टांग व शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आई है। इस बारे में बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थल सेना का जवान घटना के समय मोटर साईकिल से जतोग से अपनी अगली पोस्टिंग अमृतसर जा रहा था। अपनी बाईक पर पैट्रोल पम्प शोघी पहुंचा। जब वह अपनी बाईक को बाईं तरफ का इंडिकेटर देकर सडक के दूसरी तरफ जाने लगा तो सोलन की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने ओवर टेक करते हुए जवान की बाईक को टक्कर मारी। टक्कर इतना जोरदार था कि जवान बाईक समेत सडक किनारे नाली तक घसीटता हुआ चला गया। एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि प्राइवेट बस के चालक अनुराग के खिलाफ तेज रफ्तारी और गलत डायरेक्शन में बस चलाने पर मामला दर्ज किया है। बस ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।