सबकी खबर , पैनी नज़र

July 10, 2026 8:12 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 10, 2026 8:12 am

शिमला में सक्रिय डंपिंग माफिया : गौरव

शिमला हिमदेव न्यूज़ 24 फरवरी, 2023: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कश्यप ने कहा कि शिमला के अनाडेल वार्ड में गोल पहाड़ी रोड पर अवैध डंपिंग माफिया सक्रिय रूप से काम कर रहा है। पहले तो यह माफिया केवल रात को काम करता था पर अब तो हदें पार हो गई है , रेलिंग तोड़कर दिनदहाड़े सुबह-शाम यहां पर डंपिंग हो रही है और पूरे शिमला शहर में जहां भी निजी निर्माण कार्य चल रहा है वहां का मलवा लाकर यहां यह डंपिंग माफिया इसको अनाडेल वार्ड में फेंक रहा है। इस विषय में गौरव कश्यप ने डीएसपी विजय रघुवंशी को कॉल करके शिकायत भी दर्ज करवाई है और उन्होंने कहा कि अगर इसी प्रकार ही काम चलता रहा तो हमारे जंगल पूर्ण रूप से खराब हो जाएंगे।आज इस डंपिंग माफिया को किसी का भी प्रकार का डर नहीं है, ना पुलिस का ना प्रशासन का ना जनता का।