सबकी खबर , पैनी नज़र

बार्षिक सायर उत्सव  एवं बार्षिक हिमाचली  मिलन समारोह  आगामी 25  सितंबर  को   

नई दिल्ली हिमदेव न्यूज़ 19 सितंबर2022 हिमाचल मण्डी जन कल्याण सभा  बार्षिक सायर उत्सव  एवं बार्षिक हिमाचली  मिलन समारोह  आगामी 25  सितंबर  को   राजधानी के शाह  ऑडिटोरियम।, दिल्ली  गुजराती  समाज , राज निबास मार्ग  दिल्ली -54  में आयोजित करेगी। सभा के उपाध्यक्ष श्री किशोरी लाल शर्मा ने बताया की सांसद एवं पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री श्री हर्ष बर्धन इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के बरिष्ट नेता ठाकुर कौल सिंह जी इस समारोह की अध्यक्षता करेँगे। इस  बार्षिक हिमाचली  मिलन समारोह में हिमाचल के लोक सांस्कृतिक कलाकार पहाड़ी सांस्कृतिक बिरासत का प्रदर्शन करेंगे जिसमे मंडियाली ,कांगड़ी ,कल्लू और शिमला क्षेत्रों के लोक गीत , गिद्दा ,भंगड़ा आदि आयोजित किया जायेगा। हिमाचली कलाकारों के इलाबा दिल्ली में बसे हिमाचलियों के बच्चे भी हिमाचली फोक डांस और हिमाचली गीतों से दर्शकों को मन्त्र मुग्ध करेंगे। इस समारोह में हिमाचली ब्यंजनों पर आधारित धाम का आयोजन किया जायेगा जिसे हिमाचली परम्परा के अनुरूप केबल नीचे बैठ कर पाँत में ही परोसा जायेगा। इस समारोह में राजधानी दिल्ली में बसे हिमाचलियों द्वारा बिभिन क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा