सबकी खबर , पैनी नज़र

August 19, 2026 11:21 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 19, 2026 11:21 pm

एंटी टेररिज्म डे पर उपायुक्त शिमला में दिलाई आतंकवाद विरोधी शपथ

शिमला 21 मई, 2026, जिला प्रशासन शिमला द्वारा एंटी टेररिज्म डे के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में आतंकवाद विरोधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहीदी दिवस को एंटी टेररिज्म डे के रूप में मनाया जाता है।
उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इससे निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि एंटी टेररिज्म डे मनाने का उद्देश्य लोगों में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है, ताकि समाज में हिंसा और कट्टरता के लिए कोई स्थान न रहे। उन्होंने युवाओं से भी राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और सुरक्षा के लिए हर प्रकार के आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने तथा शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।