सबकी खबर , पैनी नज़र

May 7, 2026 10:40 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 7, 2026 10:40 pm

विभागीय परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 3 मार्च, 2023 तक करें आवेदन

शिमला हिमदेव न्यूज़ 28 फरवरी, 2023: हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान हिप्पा के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा व अन्य सभी पात्र राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों की विभागीय परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि में बदलाव किया गया है और अब इसके लिए 03 मार्च, 2023 सायं 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से मानव सम्पदा पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष आवेदन 07 मार्च, 2023 तक अनुमोदित कर सकेंगे। परीक्षा की समय सारिणी व ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया की पूरी  जानकारी HIPAWebsite www.hipashimla.nic.in   पर उपलब्ध है।