सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 24, 2026 4:28 am

कार्ल्सबर्ग पांवटा साहिब ब्रुअरी को प्रतिष्ठित  सीआईआई नेशनल अवार्ड फॉर  एक्सिलेंस इन वॉटर  मैनेजमेंट 2022 मिला

विदिन द फेंस कैटेगरी में नोट वर्दी वाटर एफिशियंट यूनिट की उपाधि मिली।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 13 अक्तूबर, 2022: कार्ल्सबर्ग इंडिया की पांवटा साहिब ब्रुअरीको प्रतिष्ठित  सीआईआई नेशनल अवार्ड फॉरएक्सिलेंस इन वॉटर मैनेजमेंट 2022 दियागया है और इसे पानी की बर्बादी रोकने, पानी के पुनः इस्तेमाल और चक्रीकरण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा  करने के लिए वाटर इनोवेशन समिट में  विदिन द फेंस श्रेणी में नोट वर्दी वॉटर एफिशियंट यूनिट  के रूप में  सम्मानित किया गया है।कार्ल्सबर्ग इंडिया ब्रुअरीज़ में हम सदैव  पानी के किफायत से उपयोग में सुधार  करते रहने के लिए प्रयासरत रहते हैं और अपने टूगैदर टुवर्ड्स जीरो एंड बियॉन्ड  कॉन्सेप्ट के साथ प्रभावशाली जल प्रबंधनके लिए पूरी तरह से सहयोगपूर्ण प्रतिबद्धता का क्रियान्वयन करते हैं।सीआईआई पानी के लिए अपने सेंटर  ऑफ एक्सिलैंस द्वारा जल प्रबंधन को  प्राथमिकता देता है।इस समिट का उद्देश्य अंशधारकों की सामूहिक इंटैलिजेंस का उपयोग करना एवंपानी से संबंधित चुनौतियों पर वार्ता करनातथा हाईड्रॉलॉजिकल साईकल के साथ तालमेल में व्यवहारिक समाधानों पर गहनविचार करना है।इस साल की थीम बींग फ्यूचर रेडी वॉटर फॉर ऑल थी।ऋषि चावला,वाईस प्रेसिडेंट,कॉर्पोरेट  अफेयर्स कार्ल्सबर्ग इंडिया ने कहा,  कार्ल्सबर्ग इंडिया में हम निरंतर पानी की बर्बादी को रोकने और यह निश्चित करने केप्रयास कर रहे हैं कि हमारी यूनिट्स में  प्रभावशाली जल प्रबंधन होता रहे।पाओंटा साहिब ब्रुअरी की टीम और  ऑपरेशंस में लगे अपने साथियों को मैं  बधाई देता हूँ जिन्होंने हमें गौरवान्वित  किया।यह अवार्ड जल के प्रभावशाली प्रबंधन के लिए आधुनिक विधियों की स्थापना में सीआईपीएल के नेतृत्व,दूरदर्शिता,एवं  प्रयासों को सीआईआई द्वारा दिए गए सम्मान का प्रतीक है प्रभावशाली जल  प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पाओंटा साहिब ब्रुअरी में काफी मजबूत प्रणाली हैयह यूनिट भूमिगत जल या फिर सतही  जल में होने वाले प्रदूषण को रोकने के  लिए विभिन्न अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों की मदद से उपाय करती है।