सबकी खबर , पैनी नज़र

September 26, 2026 8:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 26, 2026 8:18 pm

केंद्र सरकार ने जाति जनगणना अधिकृत आदेश जारी करना सराहनीय जनगणना नहीं, बल्कि नवभारत के निर्माण का सजीव संकल्प:सूरजभान कटारिया

चंडीगढ़ (पवन चोपड़ा) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य रहे सूरजभान कटारिया ने आज कहा है कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना अधिकृत आदेश जारी करना सराहनीय कदम है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा है की जनगणना 2027 के लिए अधिसूचना का प्रकाशन केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समावेशिता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह जनगणना करोड़ों नागरिकों की आवश्यकताओं, परिस्थितियों और आकांक्षाओं को समझने का सशक्त माध्यम बनेगी। इससे योजनाएँ अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी और जनकेंद्रित होंगी, और समाज के अंतिम व्यक्ति तक नीति और संसाधन पहुँच सकेंगे। कटारिया ने विशेष कर दोहराया कि भाजपा में सभी वर्गों की भागीदारी दर्शाती है कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना से प्रेरित यह प्रक्रिया विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। यह जनगणना नहीं, बल्कि नवभारत के निर्माण का सजीव संकल्प है।