सबकी खबर , पैनी नज़र

August 19, 2026 11:21 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 19, 2026 11:21 pm

रोहड़ू नगर परिषद में कांग्रेस की जीत पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

शिमला 22 मई, 2026, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड विजय पर सभी विजयी प्रत्याशियों, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मिला अपार जन समर्थन प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं तथा विकासोन्मुखी कार्यों पर जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह विजय कांग्रेस पार्टी के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है तथा कांग्रेस सरकार को प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण एवं सुशासन के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए उत्साहित करती है।