सबकी खबर , पैनी नज़र

June 27, 2026 1:48 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 27, 2026 1:48 pm

चारों नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने सक्रिय किए वॉर रूम, सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के निर्देश

शिमला में वॉर रूम प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा—ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने वाली नीतियों को जनता तक ले जाएं, फील्ड से मिल रहा सकारात्मक फीडबैक

शिमला। नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने चारों एमसी क्षेत्रों में अपने वॉर रूम सक्रिय कर दिए हैं। शिमला स्थित राजीव भवन में मुख्य वॉर रूम प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल ने पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति और समन्वय को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
हिमराल ने कहा कि सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिला व ब्लॉक कांग्रेस इकाइयों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। उन्होंने विशेष तौर पर दूध, अदरक सहित कृषि एवं बागवानी उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और सरकार किसानों व ग्रामीण परिवारों के हित में लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि फील्ड से पार्टी को अच्छा फीडबैक मिल रहा है और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। कांग्रेस को उम्मीद है कि चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि वॉर रूम सोशल मीडिया और फील्ड गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा तथा विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय बनाकर चुनाव प्रचार को और प्रभावी बनाया जाएगा।