सबकी खबर , पैनी नज़र

May 14, 2026 9:16 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 14, 2026 9:16 pm

डलहौजी में ट्राई द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डलहौजी, 14 मई 2026: Telecom Regulatory Authority of India (ट्राई) के क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली द्वारा आज होटल प्रेसिडियम सरोवर, डलहौजी में “टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग में उपभोक्ता संरक्षण और विकल्प” विषय पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में उपभोक्ताओं, ट्राई से पंजीकृत उपभोक्ता संगठनों के सदस्यों, सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ट्राई के अधिकारियों श्री राजेश त्रिपाठी (संयुक्त सलाहकार), श्री सुशील कुमार बंसल (वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी) तथा श्री सुरेश के.वी. ने उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके अलावा Airtel, BSNL, Jio और Vodafone Idea के प्रतिनिधियों ने भी टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग सेवाओं में उपभोक्ता अधिकारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान ट्राई के DND और MySpeed ऐप्स के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कई प्रतिभागियों ने मौके पर ही DND ऐप डाउनलोड किया, जिससे अनचाहे व्यावसायिक संदेशों के खिलाफ सक्रिय कदम उठाने की उनकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई।