सबकी खबर , पैनी नज़र

November 6, 2026 11:42 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 6, 2026 11:42 am

बेटियों ने क्रिकेट विश्व कप जीतकर बजाया विश्व में अपना डंका, हर क्षेत्र में दे रहीं बराबर सहयोग : आर.एस बाली

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा के वार्षिक उत्सव में नवाजे मेधावी।

नगरोटा, 21 नवंबर। देश की बेटियों ने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतकर पूरे विश्व में अपना डंका बजाया है। क्रिकेट ही नहीं आज बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में है और देश प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रहीं हैं यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचने पर कहे। उन्होंने कहा नगरोटा विस क्षेत्र सहित समस्त हिमाचल के स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बाली ने शिक्षकों को बच्चों की खूबियों व कमियों का आंकलन कर पढाई के तरीके में रचनात्मक बदलाव करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करने में होती है बल्कि वे उनको सही और गलत के बीच अंतर को समझाने और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा सरकार के राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने, स्कूलों को सीबीएसई करने, प्राथमिक शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से करवाने जैसे निर्णय शिक्षा में सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा आज प्रदेश के स्कूलों की शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाना लक्ष्य है। उन्होंने कहा बेटियों को उच्च शिक्षा के पूर्ण अवसर उपलब्ध करवाना समाज में बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए समाज में बदलाव अवश्य हुआ है लेकिन इसे अभी और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने सभी से अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और उन्हें यह रहे उपस्थित। एसडीएम मुनीश शर्मा, प्रधानाचार्य निखिल शर्मा, अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य, एसएमसी प्रधान कंचन शर्मा, मानसिंह, प्रताप रियाड़, नीरज दुसेजा, समस्त विभागों के अधिकारी,अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।