सबकी खबर , पैनी नज़र

October 12, 2026 6:35 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 12, 2026 6:35 pm

29 सितम्बर को सिद्धपुर एवं एमईएस फीडर के अन्तर्गत बिजली बंद रहेगी

धर्मशाला, 27 सितम्बर: सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर संतोष कुमार ने जानकारी दी है कि विद्युत लाइनों एवं उपकरणों के आवश्यक रखरखाव हेतु दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को प्रातः 09ः30 बजे से सायं कार्य समाप्ति तक सिद्धपुर एवं एमईएस फीडर के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों क्लब महिन्द्रा, धर्मशाला पेराडाइज, पेट्रोल पम्प, शिला चैक के आस-पास के सभी क्षेत्र और रक्कड़, दरूणी माता मंदिर, जागोरी और दादीयां दा लाहड आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। यदि मौसम खराब होता है या अन्य किसी आकस्मिक स्थिति में यह कार्य स्थगित अथवा आंशिक रूप से किया जा सकता है। यह कार्य जनहित में करना आवश्यक है। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अवधि में सहयोग करें ताकि रखरखाव का कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके।