सबकी खबर , पैनी नज़र

August 20, 2026 12:44 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 20, 2026 12:44 am

समाधान समारोह में अपने मामले शामिल करने हेतु भरें गूगल फॉर्म

शिमला 12 मई, 2026, 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में होगा विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन*

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल, सुलभ एवं आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया गया है। इस अभियान का समापन 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निपटारा करना है। इसके तहत पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केन्द्रों में किया जाएगा, जो 21 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुकी हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया है, ताकि संवाद और सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान संभव हो सके। सुलह बैठकों में पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।
अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने हेतु एक सरल गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे भरकर इच्छुक पक्ष अपने मामलों को इस अभियान में सम्मिलित कर सकते हैं। यह फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है तथा इसे भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। गूगल फॉर्म लिंक: https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 है।
समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाये गये वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नं- 011-23115652 या 011-23116464, सी.आर. पी निदेशक का सम्पर्क नं०- 011-23115652, 011-23116465, वन स्टॉप सेन्टर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैंडलाइन नं – 011-23116464 तथा ईमेल – speciallokadalat2026@sci.nic.in पर हर प्रकार की सहायता एवं जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।