सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 22, 2026 7:24 am

जिला युवा कांग्रेस शिमला शहरी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की पहली बैठक

शिमलाः 24 दिसम्बर, 2021 प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश कुमार गोनू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में युवा कांग्रेस ने ”पोल खोल हल्ला बोल“ के कार्यक्रम में हर वार्ड में आने वाले नगर निगम चुनावों में जाकर प्रदेश भाजपा सरकार व नगर निगम की जनविरोधी नीतियों, बढती बेरोजगारी, मंहगाई व बिगडती कानून व्यावस्था को आम जनता तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में युवा कांग्रेस की क्या भूमिका रहेगी इस पर चर्चा की गई। बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों का आपस मे परिचय भी करवाया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल नेगी व प्रतीक शर्मा  जिला महासचिव प्रणव सहोत्रा, बबलू चैहान, रोहित, सुरज घारू, दिशू शर्मा, उदय शर्मा व अनिरूद्व शर्मा सचिव कैलाश, अभिषेक शर्मा, मेहुल ठाकुर, गौरव, अनुज मेहता, निशांत शर्मा, सुदेश कुमार व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।