सबकी खबर , पैनी नज़र

June 26, 2026 12:49 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 26, 2026 12:49 pm

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल में बाढ़-बारिश से उपजे हालतों का जायज़ा लिया

3 जुलाई, हिमाचल प्रदेश:  व धर्मपुर विधानसभा में 17 पीड़ित परिवारों को मदद पहुँचवाई।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” विगत कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश भारी बारिश व जगह जगह बादल फटने की घटना से प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। प्रदेश के कई ज़िलों में इस आपदा के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कें और पेयजल की योजनाओं के प्रभावित होने से संकट और गहरा गया है। मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के धर्मपुर विधानसभा में आपदा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मैं निरंतर स्थानीय प्रशासन व पार्टी पदाधिकारियों के संपर्क में हूँ व हालात का जायज़ा ले रहा हूँ। धर्मपुर विधानसभा में पीड़ित 17 परिवारों को मदद पहुँचाई जा चुकी है और आगे भी मेरा पयही प्रयास रहेगा कि हर ज़रूरतमंद तक मदद समय रहते पहुँच पाए”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के चलते मंडी, कुल्लू, काँगड़ा, लाहौल-स्पीति सहित कई जगहों से जन-जीवन और संपत्ति को नुकसान की खबरें चिंताजनक है। जगह जगह सड़कें छतिग्रस्त होने, मकान ढह जाने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों में नुक़सान ज़्यादा हुआ है जिसके चलते कुछ इलाक़ों में आवागमन ठप्प हुआ है। मौसम की मार के कारण लोगों के हताहत व लापता होने खबर कष्टदाई है। मेरी हार्दिक संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। प्रदेशवासियों व राज्य में आने वाले पर्यटकों से अपील है कि वे खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए नदी-नालों, भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहें, सतर्कता बरतें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मेरा राज्य सरकार से आग्रह है, कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य को गति देकर पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करें।