सबकी खबर , पैनी नज़र

May 8, 2026 2:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 8, 2026 2:24 am

Girlfriend shares terrifying rules list of boyfriend on TikTok, Viral on Social Media | बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बनाई ऐसी नियमों की लिस्ट, पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग

लंदन: जब कोई इंसान प्यार में पड़ जाता है तो वो चाहता है कि उसके साथी पर सिर्फ उसका ही अधिकार हो. हर फैसले पर उसकी सहमति हो. कुछ ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां बॉयफ्रेंड ने रिश्ते में कुछ ऐसे बनाए, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. गर्लफ्रेंड के लिए बनाई गई रूल्स लिस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. चलिए आपको भी पढ़ाते हैं क्या लिखा है उस रूल्स लिस्ट में…

प्रेमिका ने किया खुलासा

मिरर यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैरोलिन नाम की एक लड़की ने अपने टिकटॉक अकाउंट @ccarollynn पर अपने बॉयफ्रेंड के कंट्रोलिंग नेचर के बारे में बताया है जिसमें उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें 11 नियमों की लिस्ट भेजी थी. ये नियम कैरोलिन को यूनिवर्सिटी जाते वक्त फॉलो करने हैं. कैरोलीन ने इन नियमों का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों लोगों ने देख लिया है. कैरोलिन के बॉयफ्रेंड ने उसके खाने, पीने और यहां तक ​​कि तंग कपड़े पहनने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

ये भी पढ़ें:- सस्ते साबुन के झाग ने पकड़ी आग, नहाते हुए बुरी तरह झुलस गया 4 साल का बच्चा

बॉयफ्रेंड ने भेजी 11 नियमों की लिस्ट

इतना ही नहीं, बॉयफ्रेंड ने कैरोलिन के शराब पीने पर भी पाबंदी लगा दी. नियमों की लिस्ट में लिखा है कि कैरोलिन शराब को हाथ तक नहीं लगा सकतीं. इसके अलावा, स्नैपचैट लोकेशन को बंद भी नहीं करेंगी. वह लड़कों के साथ नहीं घूमेगी और अपने बॉयफ्रेंड की अंगूठी कभी नहीं उतारेगी. कैरोलिन को रात 9 बजे तक हॉस्टल लौटने, क्रॉप टॉप और टाइट ड्रेस न पहनने और पार्टी में शामिल नहीं होने का आदेश दिया गया था. कैरोलिन की पार्टनर ने उसके लिए ऐसे तमाम नियम-कानून बनाए हैं, जिनका उसे रोजाना पालन करना पड़ता था.

ये भी पढ़ें:- रविवार को भारी नुकसान की वजह बन सकते हैं आपके ये फैसले, 4 राशि वाले रहें सावधान

रिश्ता खत्म करने की सोच रही प्रेमिका

लेकिन अब बॉयफ्रेंड की इन हरकतों की वजह से कैरोलिन इस रिश्ते को खत्म करने की सोच रही है. उनके टिकटॉक फॉलोअर्स ने भी पोस्ट पर कमेंट किया और ऐसी ही सलाह दी. हालांकि कुछ लोगों ने इसे बॉयफ्रेंड का मजाक बताया और एक बार उससे बात करने की सलाह दी.

LIVE TV

Source link