सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 24, 2026 2:40 pm

शिव मंदिर में चल रही थी हवन यज्ञ और भंडारे की तैयारी तभी अचानक हुआ बड़ा हादसा, मंदिर का मिटा नामोनिशान

शिमला समरहिल का प्राचीन शिव बावड़ी मंदिर में श्रावण महीने के आखिरी सोमवार को हवन यज्ञ के आयोजन की तैयारी चल रही थी। शहर के एक कारोबारी अपने परिवार संग हवन करने मंदिर मे पहुंचे ही थे। मंदिर परिसर में हर सोमवार को बंटने वाले खीर के प्रसाद को भी तैयार किया जा रहा था। मंदिर कमेटी के लोग सुबह सुबह प्रसाद बनाने में जुटे थे। मंदिर में दो दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद थे, जो लोग शिव लिंग का अभिषेक कर रहे थे। तभी ऐसा कहर टूट पड़ा कि जिसकी किसी ने
कल्पना भी नहीं की होगी। पहाड़ी से आए सैलाब संग मलबे और विशालकाय पत्थरों ने कुछ ही सैकण्ड में मंदिर का नामो निशान मिटा दिया और पल भर में सब कुछ खाक हो गया। रात भर हुई मुसलाधार बारिश से पहाडी दरकी और मंदिर को तहस-नहस कर दिया। भूस्खलन
से घटनास्थल पर अफरा तफरी मच
गई। तबाही का मजंर देख हर कोई
सिहर उठा। इस दर्दनाक घटना के बाद
घटनास्थल पर कोहराम मच गया। पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचार्व कार्य शुरू किया। हादसे के करीब दो घंटे बाद दो मासूम शवों के क्षत विक्षत शव बरामद हुए। इस हादसे ने कई
लोगों को ताउम्र की पीड़ा दे दी है। 15 अगस्त को इस मंदिर में सालाना भंडारे का आयोजन रखा गया था। लेकिन इस हादसे ने मंदिर का नामो निशान ही मिटा दिया। हादसे का शिकार हुआ शिव बावड़ी मंदिर शिमला का प्राचीन मंदिर है। यह उपनगर समरहिल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। मंदिर परिसर के समीप रिहायशी कॉलोनियां हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर लोगों में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र शामिल हैं। मंदिर परिसर में तीन शिवलिंग, भगवान राम, कृष्ण, नारायण, दुर्गा माता की मूर्तियां हैं। इसके अलावा पुजारियों के रहने के लिए पांच कमरे हैं। यहां कई सालों से गढ़वाल के पुजारियों ने पूजा अर्चना का काम संभाला हुआ था। मंदिर परिसर में हवन व बड़े धार्मिक आयोजन भी होते थे। इस मंदिर के पास बावड़ी होने की वजह से इस जगह का नाम शिब बावड़ी पड़ा। हाल के कुछ वर्षों में मंदिर कमेटी ने इस मंदिर को भव्य रूप दिया था। राहत व बचाव दलों ने आठ शवों को घटनास्थल से बरामद किया है, वहीं दो दर्जन के करीब लोग लापता हैं। प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर रेस्कूय आपरेशन चलाया है।